मसौली पुलिस पर लोगों ने की फूलों की वर्षा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। देश को कॅरोना  वायरस कोविड 19 महामारी से बचाने के लिए लगातार संघर्ष मे जुटी स्वास्थ्य टीम, पुलिस और सफाईकर्मियों द्वारा किये जा रहे अथक प्रयास की लगातार प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री की अपील लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने मे बडे धैर्य, संयम और सरलता से जुटी मसौली पुलिस जब  क्षेत्र के सबसे बड़े हिन्दू मुस्लिम आबादी वाले शहाबपुर, सआदतगंज अनूपगंज मे पहुंची तो घरों की छतों से महिलाएं तथा दरवाजे पर खड़े होकर पुरूषों ने पुष्प बर्षा करके पुलिस का ऐतिहासिक स्वागत किया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, वरिष्ठउपनिरीक्षक  पंडित त्रिपाठी, चैकी प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक मुश्ताक शाह, राजकुमार, राजेश पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रामदुलारे यादव, असलम खान आजाद यादव, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव  के साथ पुलिस के जवान जब लाकडाउन का निरीक्षण करने पहुंची तो ग्रामीणों के भव्य स्वागत को देख आश्चर्यचकित रह गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान असरार अंसारी, अनूपगंज प्रधान रमेश चन्द्र यादव, भावी प्रधान पद के प्रत्याशी हारिस शौकत, सेठ हाजी इरफान अंसारी, पूर्व प्रधान मुस्ताक अहमद, रमन गुप्ता, राम शंकर राठौड़, मिस्बा हुजैफा  फैजान अंसारी, ग्राम प्रधान वसीम अंसारी, पूर्व प्रधान अनीस अफजाल, शशि गुप्ता, फैसल अंसारी, मो0 शादाब अंसारी, हाजी मो0 वैस अंसारी, मो0 दिलशाद राइन, डॉ0 मो0 गुफरान, हाफिज मो0 एजाज सहित भारी संख्या महिलाओ एव बच्चो ने पुष्पवर्षा की।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!