पेड़ लगाने के लिये लोगों को जागरुक कर कर्मचारी: एके सिंह वन एसडीओ ने वन रेजर की प्रशंसा
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। जहां एक तरफ पुरी दुनिया कोविड़ 19 से जूझ रही है तो वहीं पर्यावरण को बचाने के लिये वन विभाग की तरफ से वक्ष रोपण का आयोजन किया जा रहा है। वन विभाग के एसडीओ एनके सिंह द्वारा जनपद की पौधशाला पलहरी द्वारा पिचोलिया नियामतपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उनके साथ रेंजर सैयद ततहीर अहमद और फॉरेस्टर अनिल कांत व रामकुमार मौजूद रहे। एसडीओ एनके सिंह ने मानसून शुरू होने से पहले 25 करोड़ रोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी तैयारी समय से पूर्व करने के निर्देश दिए तथा संबंधित पौधशाला प्रभारी को इस संबंध में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए यथोचित कार्रवाई करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए वन विभाग ने जुलाई में होने वाले पौधारोपण को एक महा अभियान के तौर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिया है। श्री सिंह ने कहां की हरियाली और शुद्ध वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करा कर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए एनके सिंह ने यह भी कहा की नर्सरी पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा जनता को अधिक से अधिक पौधों की रोपाई करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए। एसडीओ एनके सिंह ने आगे कहा की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से छुटकारा तथा स्वस्थ और सुरक्षित परिवार रहे इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए यह परिवार समाज प्रदेश और देश के हित में रहेगा और लाक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाकर कार्य किया जाए जिससे एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना सुनिश्चित हो सके। एच डी ओ एन के सिंह ने अच्छा कार्य करने के लिए सैयद ततहीर अहमद रेंजर और अनिल कांत फॉरेस्टर रामकुमार सहित वन विभाग के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

