साइबर ठगो ने एक और महिला को बनाया अपना शिकार खाता हैंग कर उडाये 2 लाख 73000 रुपए पीड़ित ने मामले की अज्ञात ठगो के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत नगर के मोहल्ला पवन विहार कॉलोनी निवासी महिला नीरज यादव पत्नी अरविंद कुमार सिंह के मोबाइल पर साइबर ठगो ने उनके मोबाइल पर फोन करके कहा मीशो कंपनी के नाम दिया गया आर्डर तुम्हारा निरस्त हो गया है अपना रिफंड किया हुआ पैसा ले लो इसके लिए आपको एक व्हाट्सएप पर फॉर्म भरना होगा जैसे ही पीड़िता नीरज यादव ने फॉर्म भरने का प्रयास किया कि उपरोक्त साइबर हैंग करने वाले ने उनका मोबाइल ब खाता हैंग कर लिया तथा नौ बार में साइबर ठगो ने खाते से 273000 की नगदी निकाल ली पीड़िता नीरज यादव ने मामले की थाना सिविल लाइंस में अज्ञात साइबर ठगो के विरुद्ध धारा 66 डी के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!