भाई बहन के अटूट प्रेम और श्रद्धा का पर्व रक्षाबंधन नगर में धूमधाम से मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। भाई – बहन के अटूट प्रेम और श्रद्धा का पर्व रक्षाबंधन नगर में धूमधाम से मनाया गया। भद्रा काल के समाप्त होने के बाद बहनों ने अपने भाइयों का टीका किया और उन्हें राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके साथ ही भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाएं अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए दूर – दराज से आई। सोमवार को भद्रा काल 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हुआ। इस बार बहनों ने राखी बांधने का कार्य दोपहर के बाद किया जब भद्रा काल समाप्त हो गया था। इधर सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा के कारण बसों में भी भारी देखी गई। कई महिलाएं राखी बांधने के लिए बसों का इंतजार करती नजर आई।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!