सामाजिक कार्य में हमेशा पर चढ़कर भागीदारी करने वाली संस्था इंटलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसियेशन (इस्वा)
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने वाली संस्था इंटलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसियेशन (इस्वा) द्वारा यौमे आज़ादी के मुबारक मौक़े पर एक गंगा जमुनी आल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन पीलीभीत बाईपास फेम लोन में किया गया। जिसमें समाज की जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। इस मौक़े पर इस्वा के प्रेसीडेंट डा. मोहम्मद फाजिल एवं सचिन डा. शकील अहमद ने मेहमान की हैसियत से तशरीफ लाए जनपद बदायूं की नगर पालिका परिषद बिसौली के लगातार तीसरी बार चेयरमैन चुने गये अबरार अहमद को शाल ओढ़ाकर व बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार चुना जाना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि आपने समाज में काम किया है। साथ ही उन्होंने बिसौली चेयरमैन की सादगी का भी कई बार ज़िक्र किया। संस्था के प्रेसिडेंट ने कहा उनकी ईमानदार छवि और कर्तव्य निष्ठा का ही परिणाम है कि तमाम बाधाओ को पार कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण सराहनीय एवं हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।सम्मानित किए जाने पर नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

