जैदपुर धुत एक व्यक्ति ने पीड़ित को दी गन्दी गन्दी गालियां

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

जैदपुर  बाराबंकी‌। नशे मे धुत एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बीमारी से पीड़ित महिला की बहु को गन्दी गन्दी गालियां देने लगा विरोध करने प्रार्थनी जान से मारने की धमकी दी है। जिसे लेकर भयभीत पीड़ित महिला ने जैदपुर थाने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
बताते चलें कि जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्लीगंज भठठा निवासी कुसुम सोनी पत्नी वासुदेव ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुये राजेश वर्मा उर्फ बब्लू पुत्र रामफल निवासी मोहना अटौंजा लखनऊ पर आरोप लगाया है कि वो घर में घुसकर बहु से गाली ग्लौज कर रहा था। जिसका विरोध बीमारी से पीड़ित महिला ने किया। जिसे लेकर नशे में चूर राजेश ने जान से मारने की धमकी देने के साथ किसी अपराध में फंसाने की भी धमकी दी है‌‌। जैदपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!