पल्हरी ग्राम मे लगने वाली बकरी पशु बाजार के संचालन पर जिला पंचायत की रोक के बावजूद दबंगो द्वारा अवैध रूप से उक्त पशु बाजार का संचालन बेरोकटोक जारी
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। पल्हरी ग्राम मे लगने वाली बकरी पशु बाजार के संचालन पर जिला पंचायत की रोक के बावजूद दबंगो द्वारा अवैध रूप से उक्त पशु बाजार का संचालन बेरोकटोक जारी है । पशु बाजार के दबंग संचालकों ने बाजार का संचालन बंद करने के बजाय बाजार स्थल को परिवर्तित कर दिया है । अब उक्त पशु बाजार का संचालन अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे माइर की पटरी किया जा रहा है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है । तथा माइन पर चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कतो का सामना करना पडता है। अवैधानिक तरीके से चल रही पशु बाजार के चलते सरकार को राजस्व की काफी क्षति हो रही है ।
ज्ञात हो कि थाना सफदरगंज अन्तर्गत पल्हरी गांव मे प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को लगने वाली बकरी पशु बाजार के संचालन को लेकर जिला पंचायत बाराबंकी द्वारा 26 जुलाई 2024 को पत्रांक संख्या 661 /पशु बाजार / जि•पं• / 2024-26 को आदेश पत्र जारी कर उक्त पशु बाजार के संचालन पर रोक लगा दी थी
बताते चले कि ग्राम पल्हरी मे काफी वर्षो से अयोध्या राजमार्ग के निकट गाटा संख्या 1992 व 1994 मे प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को बकरी बाजार लगती आ रही थी । गत मार्च माह मे पशु बाजार के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी बकरी बाजार के संचालक समीम पुत्र अजीज अपने दबँग साथियो मो0 इमरान पुत्र समीम, साबेज उर्फ़ गोल्डी पुत्र लतीफ, मो0 अहमद पुत्र अज्ञात मो0 आलम् पुत्र सत्तार, साबाज पुत्र अज्ञात नावाब पुत्र अज्ञात के साथ मिलकर गुंडई और दबँगई के बल पर बगैर लाइसेंस के बाजार लगाकर मोटी वसूली कर रहे है।
उक्त बाजार मे आने वाले प्रत्येक बकरी विक्रेता से बाजार मे प्रवेश शुल्क के नाम पर सौ रुपए की रसीद व वापसी पर सौ रुपये की रसीद अपने नाम से छपाई रसीद पर काटी जाती है । जबकि नियमानुसार जिला पंचायत से निर्गत की गयी रसीदें काटी जाती चाहिए । इस अवैध वसूली का यदि कोई बकरी व्यापारी व पशु पालक विरोध करता है तो उक्त दबँग लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है। बकरी बाजार मे होने वाली अवैध वसूली को लेकर विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुस्तान पिछड़ा मॉर्चा (अल्पसंख्यक )के प्रदेश अध्यक्ष मो0 इस्माइल पुत्र मो0 इब्राहिम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर पल्हरी पशु बाजार में दबँगो द्वारा प्रतिमाह 40 लाख रुपये से अधिक की अवैध वसूली का आरोप लगाया था । शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने लाइसेस निर्गत न होने तक बाजार संचालन पर रोक लगा दी थी ।
इस बात से नाराज बकरी पशु बाजार का अवैध संचालन करने वाले शमीम पुत्र अजीज ने ऊंची पहुंच , पैसे के बल पर पुलिस की साठगांठ से शिकायतकर्ता मो• इस्माइल के विरुद्ध उल्टे धारा 384 व 506 के तहत सफदरगंज थाने मे मुकदमा दर्ज करा दिया है । पीड़ित शिकायतकर्ता ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है
अति व्यस्तम अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से लगने वाली उक्त बकरी पशु बाजार मे बकरियों और लोगों की भीड़ तथा बाजार मे आने वाले वाहनो को रोड के किनारे इधर – उधर खड़ा करने से कई दुर्घटना यें हो चुकी है । हाइवे के दोनो ओर पटरियो पर बाजार लगने से किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है । इस संबध में जब अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से चाही गयी तो उन्होंने बकरी बाजार लगने जानकारी मुझे नहीं है। अगर बाजार लग रही है तो जाॉच कर एफ आई आर दर्ज कराई जावेगी ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

