बिसौली बदायूं। भाई – बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। भद्राकाल के समाप्त होने के बाद बहनों ने अपने भाइयों का टीका किया और उन्हें राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उन्हें दक्षिण भेंट की। इस पर्व को लेकर घरों में उत्साह का माहौल रहा, जिन घरों में बहनों को बाहर से आना था उन घरों में उनका बेसब्री से इंतजार भी रहा।रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा का बहनों ने भरपूर फायदा उठाया सरकार ने यह सुविधा बहनों को 24 घंटे के लिए उपलब्ध कराई थी।
मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स

