एसडीबी पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व, याकेश वार्ष्णेय के जन्मदिवस को फाउंडेशन डे के रूप में जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. याकेश वार्ष्णेय के जन्मदिवस को फाउंडर्स डे के रूप में जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल के ओल्ड वॉयज ने कहा कि वह अपनी शिक्षा के लिए अपने संस्थापक के ऋणी है। विद्यालय प्रबंधन ने उनके स्वप्न को पूरी निष्ठा से पूर्ण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. याकेश वार्ष्णेय की धर्मपत्नी आशु वार्ष्णेय ने उनके स्वरुप पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं आँचल वार्ष्णेय, प्रवंधक राजेश वार्ष्णेय एवं रश्मि वार्ष्णेय ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारी यशपाल सिंह परमार, प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा एवं उप प्रधाना चार्या शारदा बबेजा ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की वंदना से हुई। इसके उपरांत रंगारंग नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियाँ हुईं। कोरियोग्राफर हर्ष कोठारी के नेतृत्व में बच्चों ने नच ने दे सारे, बापू जमींदार, मिक्स्ड सॉन्ग, एवं अंतराष्ट्रीय कवयित्री सोनरूपा विशाल के द्वारा लिखे हुए गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये, इसके बाद विद्यालय की निदेशिका आँचल वार्ष्णेय ने बहुत ही मधुर गीत गाकर सभी को सम्मोहित कर दिया। शिक्षक/शिक्षिकाओं में मनोज चौहान, अखिलेश ठाकुर, सुजीत सिंह, एम पी सिंह, शारदा बबेजा, गायत्री मिश्रा एवं प्रियेश शंखधार ने भिन्न – भिन्न विधाओं में प्रस्तुतियाँ दीं। छात्र /छात्राओं में आदित्य, विधि, तेजस्वनी, आशी यादव, महिमा, सुहाना, अनिका, इंदु, सृष्टि, आस्था गुप्ता, फाल्गुनी एवं वंशिका आदि ने मधुर गायन की प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शारदा बबेजा ने किया। तत्पश्चात पुरुस्कार वितरण किया गया।
गीतों में सर्वश्रेष्ठ 5 गीत गायन पर एवं नृत्य में सर्वश्रेष्ठ तीन नृत्यों को विशेष पुरुस्कार प्रदान किये गए। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने स्व – याकेश जी की शिक्षाओं की याद दिलाते हुए उनकी विशिष्टता की कई मिसालें दी एवं उनके स्वप्न को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया। शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कई प्रभावी छंद सुनाये, पी.जी. टी. शिक्षक मनोज चौहान ने अपनी मधुर आवाज के जादू से सबको सम्मोहित कर दिया, एम पी सिंह, कविता कथूरिया, प्रियेश शंखधार, गायत्री मिश्रा एवं हर्ष कोठारी ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने पूर्ण मनोयोग से प्रयास किये। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

