जैदपुर पुलिस ने चाकू मार युवक को किया गिरफ्तार कब्जे से चाकू बरामद

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। चाकू से लोगों पर हमला करने वाले एक यूवक को जैदपुर पुलिस टीम ने एक अदद अवैध चाकू के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध थाना जैदपुर में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

जानकारी के अनुसार कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह पुलिस बल के साथ थाना चौराहे के पास मौजूद थे तभी मुखबिर की सूचना पर कस्बे के उसरी जाने वाले मार्ग पर एक यूवक को गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर एक अदद‌ अवैध‌‌ चाकू बरामद‌ किया।
बताते चलें कि शमीम पुत्र मो0 उमर जो कस्बे के वसीनगर का निवासी लगभग 14 दिन पहले इसी के द्वारा नादिर पुत्र हारून पर चाकू से हमला घायल किया था। वहीं सूत्रों ने बताया कि इसी युवक ने अगले साल बडापूरा के मेले के दौरान चौखंडी निवासी एक यूवक को भी किसी धारदार हथियार से घायल कर दिया था। कस्बा इंचार्ज रनवीर की पुलिस टीम घेराबंदी इस शातिर युवक को धरदबोचा और एक अवैध चाकू बरामद कर यूवक के विरूद्ध जैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!