बाराबंकी में स्कूल का जर्जर छज्जा गिरा, 40 बच्चे घायलः कई गंभीर प्रेयर के समय हादसा, चारो तरफ चीख पुकार टीचर मैनेजर सब फरार

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह करीब 8 बजे अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिर गया। 40 बच्चे छज्जे के मलबा के साथ 10 फीट नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में सभी घायल हो गए। 5 की हालत गंभीर है।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे मलबा के बीच दब गए। किसी के सिर-चेहरे और गर्दन में तो किसी के सीने और हाथ पैर में गंभीर चोट आई। कई बच्चों के सिर फट गए। हर तरफ केवल खून ही खून था। बच्चों की चींख-पुकार मची थी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के
सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस
को सूचना दी गई। पुलिस और फायर
बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।
बच्चों को मलबे से रेस्क्यू करके
निकाला गया। सभी घायलों को
स्कूल से 300 मीटर दूर जहांगीराबाद
CHC लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक
उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता भी स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा। सीएम योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है। अफसरों को मौके पर
अवध एकेडमी स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ क्लास ग्राउंड फ्लोर और कुछ फर्स्ट फ्लोर पर चलती हैं। पहली मंजिल से नीचे आने का रास्ता छज्जा से होकर गुजरता है। हादसे के वक्त बच्चे प्रेयर के लिए छज्जे की बगल की सीढ़ी से उतर रहे थे।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- अवध एकेडमी स्कूल में बच्चों की परीक्षा होनी थी। इसी दौरान छज्जा पर एक साथ भारी संख्या में बच्चे आ गए। छज्जा पर लोड बढ़ा और अचानक से गिर गया। हादसे में 40 बच्चे घायल हैं। स्कूल की मान्यता 10 तक लेकिन चल रहा है 12 तक।

विधानसभा ज़ैदपुर के क़स्बा जहाँगीराबाद में अवध एकेडमी स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होने पर पार्टी के नेताओ/पदाधिकारियों ने ज़िला चिकित्सालय बाराबंकी पहुँच कर घायल हुए बच्चों का हाल चाल जाना और उनके परिजनों से मुलाक़ात की।तथा बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की ।ईश्वर से कामना है कि सभी बच्चे शीघ्र स्वस्थ हो।

 

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!