प्रधानमंत्री आवास योजना एवं एनआरएलएम के अंतर्गत गोष्ठी का हुआ आयोजन

अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी

हैदरगढ़ बाराबंकी। विकासखण्ड हैदरगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सालपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश प्रसाद एवं प्रधान श्रीमती अनुराधा सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह एवं एनआरएलएम राष्ट्रीय जीविका मिशन उत्तर प्रदेश की ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह एवं समाजसेवी राजन सिंह पूर्व प्रधान भारतपाल एवं ग्रामवासी काफी संख्या में इकट्ठा हुए । जिनमें से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए108 लोगों ने पंजीकरण करवाया । ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश प्रसाद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं एनआरएलएम के बारे में गांव वासियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ एवं एनआरएलएम के समूह बनाकर महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए संपन्न कराया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम पंचायत भवन सालपुर में संपन्न हुआ।

अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी

Don`t copy text!