कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने बाराबंकी का किया.

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। रविवार को कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने बाराबंकी का दौरा कर दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के केले की खेती देखते हुए याकूतगंज गाँव मे धान की सिंचाई के लिए लगाएं गये ड्रिप सिंचाई विधि का बारीकी से अवलोकन किया तथा बेरिया गांव मे फ्लोरी कल्चर फूलों की खेती को देखा।

दौलतपुर गांव पहुँचीं कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने प्रगतिशील कृषक पद्म राम सरन वर्मा से मुलाकात की और रामसरन वर्मा द्वारा की जा रही प्रगतिशील खेती केले की फसल को देखा, खेती की नवाचारी विधियों की जानकारी ली, तथा प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा की तारीफ करते हुए किसानों को श्री वर्मा जी से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने गांव के किसानों से भी बातचीत की। सहकारी समिति पर अधिकारियों को भेजकर खाद की उपलब्धता का स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद कृषि उत्पादन आयुक्त ने याकूतगंज पहुँचकर वहाँ के किसान राजाराम द्वारा धान की फसल की सिंचाई के लिये खेत में लगाई गई ड्रिप सिंचाई विधि का बारीकी से अवलोकन किया और किसान से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बेरिया स्थित कृषक संदीप कुमार वर्मा की पॉलीहाउस में की जा रही (फ्लोरी कल्चर) फूलों की खेती को देखा।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर उद्यान पंकज शुक्ला , डिप्टी डायरेक्टर उद्यान अयोध्या मंडल गीता त्रिवेदी, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, उपजिलाधिकारी र्राल्ला पल्ली जगत साईं, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री काव्या सी, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर श्रवण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव,तहसीलदार शरद सिंह ,राजस्व निरीक्षक अर्जुन प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल साकेत वर्मा, जैदपुर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!