मसौली बाराबंकी। देश को कॅरोना वायरस कोविड 19 महामारी से बचाने के लिए लगातार संघर्ष मे जुटी पुलिस, स्वास्थ्य एवं सफाईकर्मियों द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासो के उत्साहवर्धन के लिए रविवार को कस्बा मसौली में पुष्पवर्षा की गयी। प्रधानमंत्री की अपील लाकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन के बीच कस्बा मसौली पहुंची पुलिस, स्वास्थ्य एव सफाईकर्मियों की टीम का लोगो ने घरों की छतों एव दरवाजे पर खड़े होकर पुष्प बर्षा करके पुलिस का ऐतिहासिक स्वागत किया। को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत, वरिष्ठउपनिरीक्षक पंडित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मुश्ताक शाह, राजकुमार, राजेश पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रामदुलारे यादव, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, दिनेश मिश्रा, नरेंद्र यादव, रंजना सिंह, आरती के साथ पुलिस के जवान जब लाकडाउन का निरीक्षण करने पहुंची तो ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. हारून रशीद अतीकी, शकील सिद्दीकी, बाबा रामलला दास, मास्टर अकील अहमद, मास्टर सलमान, सचिन वाल्मीकि, डॉ. इकबाल, हाफिज नियाज, डॉ. शत्रोहन लाल विश्वकर्मा, प्रेमानन्द वर्मा, मो. जान, सिराज मिस्त्री, मुंन्ना टेलर्स, कमलेश मिश्रा, सुल्तान टेलर्स, शिवा वाल्मीकि, बलराज वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि सहित तमाम लोगो ने पुष्पवर्षा की।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

