गोदाम सील न होने से करोबारी धड़ल्ले से बेच रहे हैं प्रतिबंधित मसाला -गोदाम व घर के बाहर लगने वाली भीड़ से हो सकता है शहर में संक्रमण -मौके का फायदा उठा रहे हैं बड़े कारोबारी -स्थानीय पुलिस में पैठ बनाकर, होता है कारोबार

(बाराबंकी से सिटी रिपोर्टर मोइद की रिपोर्ट -एस0एम0 न्यूज-24)

बाराबंकी शहर में खुलेआम प्रतिबंधित पान मसाला तथा सिगरेट खुलेआम बेचा जा रहा है और थोक विक्रेता रात बिरात अपने-अपने गोदामों से माल निकालकर घर व पड़ोस में छिपाकर दिन में 3 रूपया वाला कमला पसंद 10 रूपया का बेचकर काली कमाई कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के गोदामों पर लाकडाउन की अवधि तक सरकारी ताला डाला जाना अति आवश्यक है, अन्यथा यह लोग दिल्ली के डिलेवरी मैन की तरह शहर में मसाला डिलेवरी द्वारा गली-गली में कोरोना फैला सकते हैं। स्थानीय पुलिस सब कुछ जानकर भी अनजान बनी हुई और आज तक उक्त गोदामों का माल नही जब्त किया गया और न ही उसको नष्ट किया गया है। जिससे स्वस्थ समाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विश्वस्त सूत्रांे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी शहर में थोक विक्रेता राकेश कुमार जैन, सोनू जैन, टीना जैन निवासी रसूलपुर, बाराबंकी व गंगाराम, अंकित पुत्र गंगाराम पान मसाला तथा सुपारी वाले निवासी रसूलपुर, डा0 सोहन लाल कोठी के सामने, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी व राम नरायन अधिकृत विक्रेता राजधानी पान मसाला निवासी कल्पना रेडीमेड के सामने, धनोखर चैराहा, बाराबंकी, शिवाकांत चैरसिया, रमाकांत चैरसिया, निवासी रसूलपुर अपने गोदाम व घर से निर्धारित मूल्य से चैगुने दाम पर उपरोक्त प्रतिबंध पान मसाला बेच रहे हैं। स्थानीय पुलिस उक्त दुकानदारों को बुलाकर खानापूर्ति कर लेती है किन्तु वह उक्त लोगों के गोदाम व घर के अगल-बगल रखे माल को नष्ट नहीं करती है, जिससे इनके हौसले बुलंद हैं और ब्लैक में माल बेचकर आकूत सम्पत्ति अर्जित कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि राकेश जैन कहता है कि हम थाने पर 10 लाख रूपया व 20 डिब्बा रजनीगंधा व तुलसी भेंट चढ़ा दिया है, अब पुलिस हमारे गोदामों का माल नष्ट नहीं कर सकती है और न ही सरकारी ताला डाल सकती है। जब से कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन की घोषणा हुई है तब से उपरोक्त थोक दुकानदार माल को डम्प करके दोगुने-चैगुने दामों पर अवैध रूप से बेच रहे हैं।
शहर के बड़े व्यापारी, गंगाराम, अंकित, शिवाकांत चैरसिया, रमाकांत चैरसिया, सुशील गुप्ता, राकेश जैन, सोनू जैन, टीना जैन आदि प्रातःकाल से ही अपने-अपने घरों से डीलिंग चालू कर रहे देंते हैं। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए उपरोक्त दुकानदारों के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाकर बरामद माल को तत्काल नष्ट किया जाना आवश्यक है। उक्त विक्रेताओं के यहां दूर-दूर से लोग शहर में आते हैं, जिससे कोरोना का संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है और किसी भी समय कोई भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उक्त दुकानदारों के गोदाम शहर में कई जगह है जिसमें से झब्बू पान वाले के यहां, रसूलपुर स्थित टी0वी0 मिस्त्री के घर, गुड़मण्डी के सामने स्थित बेसमेंट, धनोखर तालाब स्थित गोदाम, लखन मार्केट के गोदाम, सिटी सेंटर के गोदाम, ज्वाला प्रसाद के घर में गोदाम बना रखा है जिसमें करोड़ों का माल डम्प है, जिसमें सरकारी ताला लगाना जाना आवश्यक है।
विदित हो कि एस0एम0 न्यूज 24 ने इस सम्बंध में कई खबर प्रमुखता से प्रकाशित की तब से उक्त कारोबारी तरह-तरह के हथकण्डे अपना कर पुलिस में अपनी पैठ जमा लिया और माल अपने रिश्तेदारों के यहंा छिपाकर बेच रहे हैं।

Don`t copy text!