इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कुर्सी रोड लखनऊ स्थित टेक्नो हास्पिटल की बड़ी लापरवाही आई सामने

जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र गुडंबा लखनऊ

एक तरफ जहां शासन प्रशासन ने पूरे देश प्रदेश भर में कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए जनता की सुरक्षा व्यवस्था के लिये कड़े आदेश जारी किये हैं
वहीं दूसरी तरफ टेक्नो हास्पिटल के डॉक्टर व नर्स के स्वास्थ्य की कोई फिकर ही नहीं हॉस्पिटल प्रबंधक को
हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि यहां पर काफी मरीज भर्ती हैं और हर तरीके के मरीज हैं और हम लोगों के लिए कोई सुविधा ही नहीं है यहां पर और स्टाफ के लिए भी मास्क सैनिटाइजर वगैरह कुछ भी उपलब्ध नहीं है
व 3 दिन से हॉस्पिटल भी सैनिटाइज नहीं कराया गया
ऊपर से शिकायत मिलती है कि चुपचाप अपना काम करो वरना रजिस्ट्रेशन निरस्त करवा देंगे और f.i.r. भी करवा देंगे
जब हॉस्पिटल के स्टाफ की सुविधा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया तो आज सुबह 10:00 बजे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरा स्टाफ धरने पर बैठा है हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला
और तो और हॉस्पिटल के दोनों गेट लॉक कर दिए गए हैं किसी को भी अंदर जाने की अनुमति हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड नहीं दे रहे
वहां पर मौजूद कुछ मजदूरों ने यह बताया कि अंदर निर्माण कार्य भी चल रहा है जिसमें 30 से 40 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं इसी के चलते शायद मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही
अब देखना यह है कि इतनी भयंकर महामारी को लेकर हास्पिटल वालों की यह लापरवाही कब तक जारी रहेगी या फिर इस लापरवाही से निपटने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाता है

Don`t copy text!