भाजयुमो ने लाॅक डाउन मे पशु-पंक्षियो को कराया भोजन

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। भाजयुमो के कर्यकर्ता लगातार लाँक डाउन मे फसे गरीबों को भोजन करवा रहे है। शहर के हर हिस्से मे जरूरतमंदो के लिये हर तरह की मदद के लिये तैयार रहते है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह व मीडिया प्रभारी शिवम सिंह राठौर की हमेशा कोशिश रहती है की हर धर्म के लोगों की मदद हो सके । इन्सान के अलावा शहर मे भूखी गाय को भी भोजन कराने की कोशिश रहती है। मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह जिलाध्यक्ष रोहित सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ जैदपुर हाइवे की तरफ जा रहे थे। वहाँ लगभग तीन दर्जन से ज्यादा गाय भूख से बेहाल नजर आई। तभी शिवम् ने गाड़ी रोका पास गये तो देखकर दंग रहे गये गाय भूख से बिलबिला रही थी । रोहित ने अपने एक कार्यकर्ता को भूखी गाय के लिये 50 किलो चोकर और केले मँगवाया। इस तरह रोहित और शिवम् ने भूख से मरती गायें की जान बचाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित ने बताया की कोविड 19 कोरोना बीमारी के संक्रमण को देखते हुए  देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। जिसके बाद प्रदेश पार्टी के नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार हम लोगों ने इन्सान के साथ साथ जानवारो के लिये भी भोजन कराने का बीड़ा उठाया है। भाजयुमो मीडिया प्रभारी शिवम् ने कहा की हिंदुस्तान में गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है हमें अपनी गाय माता की रक्षा करना  होगा । उन्होंने आगे कहा लॉक डाउन के चलते मानव के साथ साथ पशु-पंछियो गायों के सामने भी आहार की समस्या बनी हुई है। श्री सिंह ने आगे बताया की हाई वे स्थित पल्लहरी गांव में बेजुबान गायों को चोकर,केला जैसे ही खिलाना शुरू किया तो बड़े चाव के दर्जनों गाय भूख मिटाने में जुट गई। इस अवसर पर वैभव तिवारी, हेमंत सिंह, विवेक सिंह, अमित बाजपेई, संजीव पाल, कपिल मौर्या, कुलदीप, सत्या पंडित, आदित्य सिंह, आकाश दुबे आदि लोगो ने 70 दर्जन केला व 50 किलो चोकर खिलाकर उन बेसहाय जानवरों का पेट भरने का काम किया।

रोहित व शिवम ने पशुओं को गौ आश्रालय भेजने की माँग
भाजयुमो के अध्यक्ष ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुवे कहा की लाॅक डाउन के चलते शहर मे गाय भूख से मर रही है इनके खाने पीने की व्यवस्था क्यों नही की गई। आखिर जिला प्रशासन कर क्या रहा है क्यों इन जानवरो को भूखा मरने के लिये छोड़ दिया गया है। जबकि प्रदेश के मुखिया बाबा योगी आदित्यनाथ ने गाय के लिये पूरे प्रदेश मे गौ आश्रालय बनवाया है। इनके खाने पीने के लिये प्रशासन की जिम्मेदारी होगी लेकिन प्रशासन द्वारा गाय माता को अन देखा कर इनको भूखा मरने के लिये सड़कों पर ही छोड़ दिया जाता है। भाजपा ने प्रशासन से माँग की है की लाँक डाउन में इन्सान के साथ साथ पशु पंक्षियों और गाय के भी खाने पीने के लिये इंतजाम किया जाये।

Don`t copy text!