जरुरतमंदो को भोजन कराना हमारी जिम्मेदारी: एसडीएम चैहान समाज ने 300 लोगो को लंच पैकेट और फल बाटे
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। लाकडाउन पार्ट 2 में गांव के गरीबों को भी भूखें सोने की नौबत आ गई है।जिसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने लंच पैकेट व फलों का वितरण कराया। मिली जानकारी के अनुसार सिरौलीगौसपुर उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान को सूचना मिली कि कोटवाधाम व तुलीपुर गांव के गरीब व मजदूरों के परिजन भूखे सोने को मजबूर हैं।जिसका संज्ञान लेकर श्री चैहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैहान समाज जिलाध्यक्ष रामसिंह चैहान,जिला महासचिव तुलसी राम चैहान के सहयोग से लगभग 300 लंच पैकेट व फल की व्यवस्था की व समाजसेवियों के साथ तुलीपुर व कोटधाम पहुंच कर भूखे गरीबों को लंच पैकेट के साथ फल वितरित किए। वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।श्री चैहान ने सभी को अस्वस्थ किया कि महामारी संकट के इस दौर में भी किसी को भूखे नहीं सोना पड़ेगा। उन्होंने सभी को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि-कोई भी परेशान व्यक्ति अपनी परेशानी की सुचना हम तक पहुँचाएं हम हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। महासचिव तुलसीराम ने कहा कि-अधिकारीओं के सहयोग से चैहान समाज गरीबों की सेवा के लिए तत्पर है। इस मौके पर अरविंद चैहान, संजय चैहान, रूपचन्द्र चैहान, लालबहादुर चैहान उपस्थित रहे।

