श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वितरित किया राशन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

,बाराबंकी। कोरोना वायरस के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों व विकलांगों को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा काशीराम कालोनी गुलारिया गार्दा के लोगों को दर्पण सिनेमा के निकट अनाज के पैकेट बांटे गये। लॉक डाउन दौरान मेहनत मजदूरी व फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के सामनेेे खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी क्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने दर्जनों महिलाओं, वृद्धों व विकलागों को आटा, चावल, सब्जी आदि के पैकेट वितरित किये। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष पत्रकार अनिल त्रिपाठी, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, विश्वशांति पुजारी, अनिल शुक्ला, राधा श्रीवास्तव, शिव कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज रस्तोगी, अमित वर्मा, अखिलेश व अभिषेक श्रीवास्तव शामिल थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!