पटेल महिला महाविद्यालय कमेटी ने पीपीई किट्स किया भेट

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी संकट के समय अपनी नैतिक जिम्मेवारी स्वीकार करते हुए जिले की ख्यातिलब्ध शैक्षिक संस्था मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबन्ध कमेटी अध्यक्ष संग्राम सिंह एवं प्रबन्धक उमाशंकर वर्मा ‘मुन्नू भैया‘ ने विगत दिनों संयुक्त रूप से जिले की मुख्य विकास अधिकारी को पांच लाख रुपये का चेक उत्तर प्रदेश कोविड केयर फण्ड हेतु प्रदान की थी। तदोपरान्त महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऊषा चैधरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर वर्मा के सराहनीय सुझाव पर इस महामारी से रात-दिन जूझ रहे डॉक्टरों व हैल्थ वर्करों की सुरक्षा हेतु महाविद्यालय परिवार (प्रबन्धन तथा शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ) और सरदार पटेल संस्थान के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से परस्पर संग्रहीत की गईं धनराशि से एक सौ फुल कम्प्लीट पीपीई किट्स क्रयकर महाविद्यालय प्रबन्धकमेटी के प्रबन्धक उमाशंकर वर्मा ‘मुन्नू भैया‘ की अगुवाई में सरदार पटेल संस्थान अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक लि. बाराबंकी के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा, महाविद्यालय प्रबन्धकमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर वर्मा, कोषाध्यक्ष राम किशोर वर्मा, वरिष्ठ सह सचिव रमा सिंह, कनिष्ठ सह सचिव डॉ. एस के वर्मा ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को सहर्ष भेंट की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चन्द्र वर्मा, श्रवण कुमार, नीरज वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!