पत्रकारों का भी 50 लाख बीमा कराया जाये: आरपी सिंह
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से माँग की है की कोरोना योद्धा मीडिया बन्धुओं के लिए 50 लाख बीमा कवर कराया जाये । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मन्त्री ड़ा आर पी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की हमारी सरकार से माँग है की कोरोना वारियर्स की भातीं मीडियाकर्मी छायाकार और अपना घर छौडकर मीडिया कार्यालय मे काम करते है ऐसी परिस्थिति मे कोरोना सक्रमण की चपेट मे आ अपनी जान गवाँ सकते है। पत्रकार ऐसे समय मे अपनी जान पर खेलकर हम तक खबरें पहुँचाते है कोरोना कर्मवीरों मे पत्रकार भी शामिल है आर पी सिंह ने सरकार से माँग की है की पत्रकारों का भी 50 लाख बीमा कराया जाये।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

