रायबरेली का फातिमा मस्जिद क्षेत्र और बछरावां हाटस्पाट घोषित

धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली

रायबरेली। रायबरेली जिले में आज एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है।एहतियात के तौर पर शहर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र को और बछरावा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि जिले में आज मिले कुल 33 कोरोना मरीजों में 16 सहारनपुर जिले के हैं। जिन्हे कृपालु इंस्टिट्यूट में पूर्व में क्वारैंनटाइन किया गया था। इनका ब्लड सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा रायबरेली निवासी 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। रायबरेली के पाजिटिव लोगों में 7 कोतवाली रायबरेली के निवासी हैं तो बछरावां का 5, नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र का 1, रोहनिया थाना क्षेत्र के 2, व दो अन्य थाना क्षेत्रो के हैं। इनमे से कुछ को पूर्व में शहर की फातिमा मस्जिद से पकड़कर कृपालु इंस्टिट्यूट में क्वरैनटाइन किया गया था और कुछ को बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक घर से। इनमें से कई दिल्ली के निजामुद्दीन से जमात कर बस्ती जिले से होकर यहां आए थे।

धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली

Don`t copy text!