गांव के जरूरतमंदों के लिए छात्र बना रही मास्क

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

जगतपुर पी.जी कालेज की छात्र कोरोना जंग में दे रही आप सहयोग

वाराणासी/रोहनियाकोरोना के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से मुश्किल में फंसे गांव के ग्रामीणों तक मास्क जैसी सुविधाएं किसी संस्था के द्वारा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। तो वही मास्क की कमी को मधेनज़ार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में लॉकडाउन के कारण घरों पर कैद ग्रामीणों के लिए जगतपुर पी.जी कालेज की बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा व रामपुर गांव की निवासी शिवानी सिंह जरूरतमंदों के लिए बन रही हमदर्द, शिवानी ने बताया कि मेरे पापा किसान है और खेती बाड़ी से ही मेरे पूरे परिवार का भरण पोषण होता है और अपने पॉकेट मनी से बचाए हुए पैसों से कोरोना महामारी और गेहूं की कटाई से उड़ने वाले प्रदूषण से बचने के लिए जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। इस क्रम में शिवानी के पिता शिवपूजन सिंह ने बताया कि मेरी बेटी के अंदर बचपन से ही गरीब असहाय और बेजुबान जानवरों के प्रति मदद करने की भावना उत्पन्न होती थी। इसके अलावा शिवपूजन ने बताया कि अपनी बेटी के अंदर देश,जनमानस और बेजुबान जानवरों के प्रति ऐसी भावना को देखकर हम सभी परिवार के सदस्यों को गर्व होता है और ऐसे कार्य में हम सभी लोग शिवानी का भरपूर सहयोग करते हैं।

Don`t copy text!