अहमदपुर पुलिस चौकी पर हुई मीटिंग, मस्जिदो के इमाम व लोगो को दिये गये निर्देश ,कहा गया सावधानी पूर्वक व नियमानुसार मनाये रमज़ान
बाराबंकी 22 अप्रैल 2020 देश भर में बढ़ती कोरोना महामारी के चलते हुए पूरे देश मे लॉकडाउन 2 चल रहा है।आज पूरे विस्व भर में कोरोना वायरस (कोविड 19) तेजी से बढ़ रहा है ।। जिसके चलते हुए रमज़ान के रोज़े इस बार पूरी सावधानी से रखे,
रमज़ान का माह (रोजे)अनक़रीब है,जैदपुर धाना प्रभारी श्री अम्रेश सिंह बघेल द्वारा मस्जिदों के इमामो को बुलवा कर के दिए निर्देश कहा लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए रोज़े रखे जाएं,,और मस्ज़िदों में इमाम,,मुअज़्ज़िन समेत 5 लोगो से ज़्यादा नमाज़ व तराविह नही पढ़ने को कहा गया ,,साथ ही में रोज़ा इफ़्तार ना करवाने की अपील की,, जिससे लोग इकट्ठा न हो सके।। अपने अपने घरों में रह कर के सावधानी पूर्वक रोज़ा रखे बिना अनावश्यक कारणो के घर से बाहर न निकले और लोगो से दूरी बनाये वा मास्क, सेनेटाइजर इस्तेमाल करने के आदेश दिये ।।
श्री बघेल ने कहा आज दूसरे मुल्क अमेरिका ,चीन ,इटली ,स्पेन आदि देशों की अपेक्षा हमारे भारत देश मे लॉकडॉउन के चलते हुए कोरोना वायरस का प्रोकोप कम है।। जिसका कारण है लॉकडॉउन ,, और डिस्टेंसिग ।।
लोगो को बताया गया कि नियमो का उल्लंघन ना करे,जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी औऱ मुकदमा लिखा जायगा।।
श्री बघेल ने कहा वायरस से बचना है तो सावधानी बरतें अपने अपने घरों में रहे,,घर पर है तो सुरक्षित है ,
और साथ ही में गर्म वस्तुओ ,जैसे-अदरक की चाय काली मिर्च का काढ़ा ,गर्म पानी , कुछ विटामिन C वाले खट्टे पदार्थ नीबू आदि का सेवन करने के आदेश दिये।।
इस मौके पर अहमदपुर चौकी इंचार्ज श्री वेद प्रकाश, ,आजाद सिपाही, सिपाही बृजेन्द्र सिंग,रमेश प्रधान अहमदपुर ,दिलदार प्रधान देवकली ,मास्टर नूरुद्दीन अंसारी, गयासुद्दीन किदवाई , हकीमुद्दीन अंसारी ,हाज़ी इरफान अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी ,करी फ़रीद रज़ा इस्माइली, मो० अमीन अंसारी ,मो० हलीम चौधरी आदि लोग मौजूद थे।।
मु० नेवाज़ अंसारी संवाददाता SM न्यूज़ 24

