हम तैयार हैं! ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरानी रक्षा मंत्री का एलान! हालात पर रखे हैं पैनी नज़र
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान हर प्रकार के खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी ने ईरान के खिलाफ पिछले चालीस वर्षों से जारी षडयंत्रों और साज़िशों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने हर प्रकार के खतरे का मुकाबला करने की तैयारी कर रखी है।
उन्होंने रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने हमेशा अपने क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों पर पैनी नज़र रखी है और हमेशा ही खुद को हर प्रकार के खतरे का मुक़ाबला करने के लिए तैयार रखा है।
उन्होंने ” उत्पादन में तेज़ विकास” के वरिष्ठ नेता के नारे के विषय पर आयोजित इस बैठक में कहा कि वर्चस्च वादी व्यवस्था की सही पहचान, दुश्मनों के हर खतरे को भांपना, अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों से मुकाबला और रणनैतिक उत्पादनों पर ध्यान देना और सेना के लिए आवश्यक मिसाइल सिस्टम और रक्षा उत्पादों का विकास आदि ” उत्पादन में तेज़ विकास ” के वर्ष में रक्षा विभाग की प्राथमिकताओं में से है।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने जारी ईरानी साल को ” उत्पादन में तेज़ विकास” के साल का नाम दिया है।

