दहेज लोभी मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू……
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। एसपी से शिकायत करने पर पुलिस द्वारा आज फिर एक दहेज लोभी मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ज्ञात होकि अहमदपुर थाना जैदपुर ने सहाना पुत्री मकदूम ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से शिकायत कर बताया कि उसका विवाह शादाब अली पुत्र रफात अली के साथ हुआ था।और उसकी सास अकबरी दहेज की मांग कर आये प्रताड़ित करने के साथ मारती पीटती थी उसके एक छे माह का मासूम बच्चा भी है। जिसे ऊसका पति रफात व सास ने गंदी गंदी गालियां देते हुये जमकर मारा पीटा और जान से भी मारने की धमकी दी है पीड़ित ने किसी तरह जान बचाकर वहां से चली आयी, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

