इराक़ में आतंकियों की स्लीपिंग सेल के ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी, 135 हुए ढेर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ में सैन्य ऑप्रेशन में 135 आतंकी ढेर हुए।
इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश में जनवरी के शुरु से अब तक सेना और पुलिस फ़ोर्स के सैन्य ऑप्रेशन में ये आतंकी ढेर हुए।
इरना के मुताबिक़, इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जनवरी से अब तक विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले 637 गुप्त कारख़ाने, आतंकियों की 279 सुरंगें, 89 आईइडी और 51 विस्फोटक बेल्ट तबाह किए गए।
इसी तरह जनवरी से अब तक आतंकियों के हमले में 170 सैनिक व असैनिक मारे गए।
हालिया महीनों में इराक़ के कर्कूक, सलाहुद्दीन और दियाला प्रांत की सीमाओं पर “मौत का त्रिकोण” नामक इलाक़े में आतंकियों के हमले बढ़ गए हैं।
इराक़ में कोरोना वायरस के फैलने के बाद, सुरक्षा बल और स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी ने आतंकियों की स्लीपिंग सेल को तबाह करने का ऑप्रेशन शुरु किया है। ये फ़ोर्सेज़ हर दिन इराक़ के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग में आतंकियों के सफ़ाए के लिए कई ऑप्रेशन करती हैं।
इस बीच इराक़ के सुरक्षा सूत्र ने बुधवार को बताया कि देश के दियाला प्रांत के ख़ानक़ैन शहर में बारुदी सुरंग का धमाका हुआ जिसमें 5 फ़ौजी घायल हुए।

Don`t copy text!