मौत की अटकलों के बीच किम जोंग उन ने सीरियाई राष्ट्रपति को लिखा ख़त

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अपनी मौत की अटकलों के बीच उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग उन ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को पत्र भेजा है।
बश्शार असद ने पूर्व शासक किम सोंग द्वितीय की 108वीं जयंती के अवसर पर उत्तरी कोरिया के शासक को बधाई का संदेश भेजा था जिसका जवाब किम जोंग उन ने बुधवार को दिया है। उत्तरी कोरिया ने इसके साथ ही क्यूबा के राष्ट्रपति को भी पत्र भेजा है।
उधर दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हम उत्तरी कोरिया के मीडिया को ग़ौर से देख रहे हैं हमें कोई असामान्य बात नज़र नहीं आती बल्कि हम सारी गतिविधियां और नेताओं के बीच संपर्क को बिल्कुल सामान्य देख रहे हैं।
दक्षिणी कोरिया के एक अख़बार और अमरीकी टीवी चैनल सीएनएन ने यह ख़बर फैलाई है कि उत्तरी कोरिया के नेता गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी हार्ट सर्जरी और ब्रेन सर्जरी की बात कही जा रही है।
इस बीच अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने कहा कि अमरीका उत्तरी कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की कोशिश जारी रखेगा। फ़ाक्स न्यूज़ से बात करते हुए पोम्पेयो ने कहा कि उत्तरी कोरिया का नेतृत्व जिसके भी हाथ में हो हमारी कोशिश यही रहेगी कि वहां मौजूद परमाणु हथियारों को ख़त्म करवाएं।

 

Don`t copy text!