थाना मसौली पुलिस द्वारा 86 वर्षीय गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त वृद्धा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया-
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस द्वारा 86 वर्षीय गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त वृद्धा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया-
बाराबंकी थाना फतेहपुर क्षेत्र की निवासिनी 86 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त वृद्धा अपनी रिश्तेदारी ग्राम बाँसा, थाना मसौली आई थी तथा दिनांक 22.11.2024 को ग्राम बाँसा से कहीं गुम हो गई थी। थाना मसौली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अथक प्रयास कर वृद्ध महिला को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 24.11.2024 को उनके पुत्र के सुपुर्द किया गया। वृद्ध महिला के परिजनों द्वारा थाना मसौली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

