हुमायूँ और दानिश ने एसपी को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जिले में लाक डाउन को लेकर पुलिस अधीक्षक का सपा नेताओ ने जमकर स्वागत किया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी तथा पूर्व प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी को अंग वस्त्र भेंट कर कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए उनको अंग वस्त्र भेंट किया तथा पूर्व जिला सचिव, यूथ ब्रिगेड, बाराबंकी राशिद अंसारी द्वारा स्वनिर्मित अंग वस्त्रों को पुलिस अधीक्षक जी को भेंट किए गए, इस मौके पर विशेष रूप से सामाजिक संस्था युवा प्रगति के अध्यक्ष फराज अहमद खान एवं समाजवादी साथी इरशाद अंसारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जनता की तारीफ की और कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सिर्फ बहुत ही जरूरी काम होने पर ही घर से निकले, पुलिस हर समय आपके सहयोग के लिए तैयार है तथा रमजान के पवित्र महीने में इबादत अपने अपने घरों पर रहकर ही करें और इस महामारी से निजात की दुआएं करें, उपस्थित सभी लोगों ने एक बार फिर बाराबंकी जनपद को कोरोना मुक्त होने की पुलिस अधीक्षक जी को मुबारकबाद दी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!