सांसद उपेन्द्र को बचान रावत ने सौंपी 11000 रुपए की चेक

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से देश गुजर रहा है ऐसी स्थिति में पूरे देश और प्रदेश के गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ कोई व्यक्ति भूखा ना रहे, की व्यवस्था करने के लिए देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार राहत राशि जमा कर सकता है।                      उक्त के अनुपालन में सांसद उपेंद्र सिंह रावत को प्रेरणा से  त्रिवेदीगंज साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बच्चू लाल उर्फ बचान रावत व सचिव सुशील कुमार ने कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए 11000 रुपए की चेक सांसद को प्रदान की। उक्त चेक को पीएम केयर फंड में बैंक के माध्यम से जमा करवाया गया। इस कार्य के लिए सांसद ने धन्यवाद व्यक्त किया।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 

Don`t copy text!