गरीबों के लिये आगे आया उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। इस मुसीबत के दौर मे गरीबों की मदद करना सबसे ज्यादा सवाब है। कोरोना वायरस को लेकर पुरे जनपद मे लाक डाउन के चलते लोग भूखे ना रहे इसके लिये को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रशासन को रोज लगभग 130 पूड़ी के पैकेट गरीबों को भोजन को बाटने के लिये लिया जाता है वहीं आज भी उप्र उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन अपने प्रतिनिधि के साथ तहसील कार्यालय मे नायाब तहसीलदार को 130 भोजन के पैकेट सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा की उप्र उद्योग व्यापार मण्डल की तरफ से पुरी कोशिश रहती है की लाक डाउन मे कोई भी इन्सान भूखा ना सोये इसके लिये भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा की संगठन के लोग शहर के कई इलाकों मे खुद जरूरतमंदो को भोजन के अलावा राशन भी बाटा गया है और व्यापार मण्डल के पदाधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे है। उप्र उद्योग व्यापार के वरिष्ट महामंत्री रविंनन खजांची ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन की हर संभव मदद करता रहेगा। मनीष निगम और जुनैद अंसारी ने कहा कि हर धर्म और मजहब से बड़ा मजहब भूखे व्यक्ति को भोजन कराना है। व्यापार मण्डल के महामंत्री हर्ष टंडन ने नगर के व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर अंकित वैश्य, अयाज अंसारी, मनीष निगम आदि लोग व्यापारी नेता उपस्थित थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!