बिसौली नगर के मुरादाबाद एवं फर्रुखाबाद हाईवे पर अतिक्रमण एक समस्या बना हुआ है

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर के मुरादाबाद – फर्रुखाबाद हाईवे पर अतिक्रमण एक समस्या बना हुआ है। जहां दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिस कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर अतिक्रमण के कारण हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। पटरी पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाकर अवैध ढांचे को ध्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने फल व सब्जी की रहड़िया लगाने वालों को भी चेतावनी दी है। नगर पालिका की टीम को अपनी तरफ आता देख कई लोगों ने तो अपना सामान व दुकानों को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया था। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जब तक अतिक्रमण किया गया हाईवे साफ नजर नहीं आता, तब तक अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई लोगों द्वारा पालिका टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान लिपिक राजीव कुमार, विकास रस्तोगी, जितेंद्र बाबू, अजय कुमार, राजेश बाबू, हिमांशु, अनुज कुमार, विक्रम, रमेश, नदीम खान, सुभाष, नौशाद खान, करन, मोनू, शिवम, नितिन, रवि, अभिषेक, राजकुमार, विनोद, बिजेंद्र, सिनोद कुमार, संजीव, ह्रदयेश आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!