थाना कुर्सी पुलिस द्वारा सांकेतिक यमराज के साथ यातायात जागरुकता रैली निकालकर आम जन को किया गया जागरुक-
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी थाना कुर्सी पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता हेतु सांकेतिक यमराज के साथ लोगों को जागरुक किया गया। रैली के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने,सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को ISI मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, शराब पीकर/नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कुर्सी श्री गजेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

