थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी-

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थानों/महिला परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक विवादों को माननीय न्यायालय के बाहर ही त्वरित निस्तारण करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.12.2024 को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों द्वारा सम्बन्धों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक- दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी बातों को भुलाकर आगामी जीवन को एक-दूसरे के प्रति समर्पित होकर सुखमय,शांति पूर्वक बिताने का संकल्प लिया गया। थानाध्यक्ष जहांगीराबाद श्री अभय कुमार द्वारा दम्पति को आगामी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। काउंसलिंग पुलिस टीम में व0उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा व महिला कांस्टेबल अंतिमा थाना जहांगीराबाद का विशेष योगदान रहा।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!