महीनों पहले नाला निर्माण के लिए आधी पुलिया खोद दिये जाने से राहगीर हलकान
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । लखनऊ – अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रसौली की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्यदायी संस्था द्वारा महीनों पहले नाला निर्माण के लिए आधी पुलिया खोद दिये जाने से राहगीर हलकान हैं । आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । तथा जाम लगने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।
ज्ञात हो कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रसौली मे सड़क के किनारे नाला निर्माण का कार्य करीब एक माह से लंबित है । राजमार्ग से ग्राम के अन्दर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण के लिए आधी पुलिया खोद दी गई थी जो अभी तक जस की तस पड़ी है । जिसके चलते उक्त नाले मे अक्सर चौपहिया वाहनों की पहिया फंस जाती हैं । कई दोपहिया चालक इस नाले मे गिर कर चोटिल हो चुके हैं । ग्रामीणों का कहना है कि जब नाला बनाना नही था तो खोद कर क्यो डाल दिया । ग्राम के पंडित कमलेश अवस्थी , शांति स्वरूप आर्य, राकेश मौर्य, सतीश जायसवाल सहित ग्राम वासियों ने अधूरे पड़े कार्य को तत्काल पूर्ण कराने की मांग की है ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

