बाराबंकी। विद्युत वितरण उपखंड पर एक मुश्त समाधान योजना के संबंध में की गई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी जानकारी के मुताबिक विद्युत वितरण उपखंड जैदपुर पर एक मुश्त समाधान योजना के संबंध में रामसनेहीघाट अधिशासी अभियंता अनूप सिंह द्वारा बुधवार करीब 2 बजे एक बैठक की अध्यक्षता की गई। इस बैठक में उपखंड ज़ैदपुर के अंतर्गत 33/11 विद्युत उपकेंद्र ज़ैदपुर सफदरगंज और मोहना के समस्त कर्मचारियों को बुलाया गया। मीटिंग में एसडीओ संदीप सिंह, जेई सफदरगंज दीपक कुमार, जेई जैदपुर मिर्जापुर मिर्जा परवेज हुसैन भी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता अनूप सिंह द्वारा समस्त लाइनमैन एवं लाइन स्टाफ को सरकार द्वारा लाई गई एक मुश्त समाधान योजना (ओ टी एस) के बारे में बताया और निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी एक मुक्त समाधान योजना (ओ टी एस ) का प्रचार प्रसार अपने-अपने फीडर पर करें और बकायेदारों को एक मुफ्त समाधान योजना (ओ टी एस ) के बारे में बताएं और ज्यादा से ज्यादा बकायेदारों का बिल जमा करा कर इस योजना का लाभ दिलाए। जबकि इस मौके पर एस डी ओ संदीप ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

