बाराबंकी । सीएचसी में केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा क्षेत्र के मरीज का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । सीएचसी में केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा क्षेत्र के मरीज का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर के ओपीडी में बुधवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल सफेदाबाद के पांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा निशुल्क सेवा प्रदान करते हुए क्षेत्र के मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तथा बेहतर उपचार हेतु निशुल्क दावों का वितरण किया गया। दरअसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर में डॉक्टर देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में पांच विशेषज्ञों की टीम जिसमें सर्जन विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ निधि सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ आशुतोष कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ सौरभ, फिजिशियन अभिषेक अग्रवाल के क्षेत्र से आने वाले मरीज का परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार सरोज ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने को लेकर बुधवार को विशेषज्ञों की टीम द्वारा क्षेत्र से आने वाले मरीजों को स्वास्थ परिक्षण के साथ-साथ बेहतर दवाओ का वितरण किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!