सोत नदी के ऊपर बना पुल जर्जर हालत में लोक निर्माण विभाग ने वाहनों के गुजरने पर लगाई रोक
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। सोत नदी के ऊपर बना पुल बेहद जर्जर हालत में होने की वजह से लोक निर्माण विभाग ने वाहनों के गुजरने पर बुधवार से पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। बिसौली से कछला की ओर जाना है तो वैकल्पिक मार्ग की दूरी 18 किलोमीटर है। पहले वैकल्पिक मार्ग बिसौली से वजीरगंज बिल्सी होते हुए कछला तक है। इसमें 18 किलोमीटर अधिक चलना पड़ेगा। दूसरे वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे तो बिसौली से ओरछी इस्लामनगर होते हुए रानेट चौराहे पर होते हुए कछला तक पहुंचना है। सोत नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से जान माल की सुरक्षा की दृष्टिकोण से उक्त मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से पर वाहनों एवं पैदल यात्रियों के आवागमन को बंद करने को प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा डी पॉल स्कूल के समीप आवागमन रोकने के लिए अवरोध लगा दिए हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

