डेढ़ लाख रुपए कीमत का 27.19 किलोग्राम पोस्ता छिलका बरामद
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी।कोठी पुलिस ने गुरुवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया।उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए के कीमत का 27 किलो 19 ग्राम पोस्ता छिलका समेत डिजायर कार बरामद की है।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार भोर हल्का दरोगा सरफराज अहमद व दरोगा विशेष कुमार कुरील गश्त पर थे।तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डिजायर कार को रोकने की कोशिश की।चालक रोकने बजाए हिम्मतपुर नहर पुलिया की ओर भाग निकला।जिसका पीछा करते हुए सुहावां गांव के पास कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस की पूछताछ में अपना नाम व पता अरूण कुमार पुत्र रामेश्वर यादव निवासी बडी घुसवल कला सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ व तुलसीराम उर्फ नन्द कुमार पुत्र मायाराम रावत निवासी करीमाबाद मलौली थाना सतरिख होना बताया।उनके कब्जे से 27 किलो 19 ग्राम पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त डिजायर कार यूपी 32 एलएन 6555 बरामद की है।दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज जेल भेजा गया है।पुलिस k मुताबिक बरामद छिलका की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया है।पुलिस टीम इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह,हल्का दरोगा सरफराज अहमद,दरोगा विशेष कुमार कुरील समेत सिपाही संतोष कुमार सिंह,विवेक कुमार, राजेश्वर सिंह आदि शामिल थे।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

