नगर क्षेत्र प्रमुख जर्जर सड़कों का होगा निर्माण कार्य शुरू
समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगरीय विकास योजना के तहत शासन ने धनराशि किया आवंटित मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदनोपरान्त शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में आधी धनराशि जारी
तत्कालीन सांसद श्रीमती मेनका संजय गांधी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह के संस्तुति पत्र पर भेजा गया था प्रस्ताव
सुल्तानपुर नगर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित जर्जर सड़कें महुवरिया रोड, पयागीपुर स्थित सीतानगर कॉलोनी, बढ़ेयाबीर बस स्टेशन से पुलिस अधीक्षक आवास एवं लाला का पुरवा के मुख्य मार्ग की सड़क व नाले का प्रस्ताव एक वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा तैयार कराकर शासन को तत्कालीन सांसद श्रीमती मेनका संजय गांधी, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह के संस्तुति पत्र सहित नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पं० दीन दयाल उपाध्याय नगरीय विकास योजना के अनुदान संख्या-37 के अन्तर्गत मु0 541.00 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर सम्यक विचारोपरान्त नगर विकास मन्त्री ए०के०शर्मा द्वारा उक्त सड़कों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यों के सम्पादन हेतु 04.00 करोड़ रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है, साथ ही मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदनोपरान्त शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में आधी धनराशि जारी कर दी गयी है। पालिकाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, नगर विकास मन्त्री, मुख्यमन्त्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि उक्त सभी मार्गों पर निर्माण कार्य सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कराते हुए मार्च 2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा।समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ

