जैदपुर थाना परिसर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा गौतम बुद्ध नगर में प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। क्षेत्र तीन थाना परिसर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा गौतम बुद्ध नगर में प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारीयो को सौंपा ज्ञात हो कि थाना जैदपुर, सफदरगंज, व मसौली परिसर में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा गौतम बुद्ध नगर में प्रशासन के कार्यशैली का विरोध जताते हुए बुधवार करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। दरअसल भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा थाना परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह को सौंपा गया। इसी प्रकार सफदरगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को तहसील अध्यक्ष डा0  राम सजीवन वर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के ज्ञापन सौंपा तथा मसौली थाना प्रभारी यशकांत सिंह को ब्लाक अध्यक्ष मसौली भगौती प्रसाद वर्मा ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा तथा तहसील अध्यक्ष डा0 राम सजीवन वर्मा ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में भूमि अधिग्रहण के विषय पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे किसानों को पुलिस व प्रशासन द्वारा दलित प्रेरणा स्थल से अनुचित तरीके से मनमानी करते हुए उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया इसके संबंध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय कार्यालय किसान भवन में की गई आपात पंचायत से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में सभी थानों का घेराव किया गया है। तथा ज्ञापन सौंपा गया है। व आंदोलनकारी किसानों को तत्काल रिहा करने तथा उनकी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई है।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!