6 दिसंबर कार सेवा संभल हिंसा और जुम्मे की नमाज को लेकर के आज रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके के कोटवा सड़क में एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर हथौंधा चौकी इंचार्ज शशिकांत सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर के दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद चौकी इंचार्ज सनौली चौराहा स्थित जामा मस्जिद पहुंचे जहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर के चौकी इंचार्ज दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दें कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी दिनेश कुमार सिंह लगातार सक्रिय हैं। और इसी कड़ी में सभी थाना अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कि 6 दिसंबर और जुम्मे की नमाज को लेकर के पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगो से अपील की। इसी को लेकर के आज हथौंधा चौकी इंचार्ज शशिकांत सिंह ने पैदल मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और नमाज को लेकर भी दिशा निर्देश दिए हैं।
पैदल मार्च में हाथौंधा चौकी टीम से दीवान संदीप सिंह, सिपाही सोनू फौजदार ,शुभम शर्मा, आसिफ, भूपेंद्र चौधरी आदि लोग शामिल रहे।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

