अपनी खरीद का पक्का बिल लें, यह आपका अधिकार है : उपायुक्त, राज्य कर

आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24

बाराबंकी , 06 दिसम्बर। राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राहकों से अपील करते हुए कहा गया है कि वे सभी किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान से की गयी खरीद का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, यह आपका अधिकार है। इस संबंध में राज्य कर मुख्यालय, लखनऊ स्तर से किसी व्यापारी द्वारा बिल न दिए जाने की शिकायत हेतु मोबाइल नंबर 07235001729 पर सूचना दिए जाने का भी अनुरोध किया गया है।
इस क्रम में उपभोक्ताओं को और जागरूक किए जाने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टीकर चिपकाये जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें जनपद के अधिकारियों द्वारा अपने दिशा निर्देशन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगवाया भी जा रहा है।
श्रीमती प्रेरणा सिंह, उपायुक्त राज्य कर द्वारा बताया गया कि राज्य कर विभाग स्तर से व्यापारियों से भी अपील की गयी है कि वे ग्राहकों को उनके द्वारा बिल न मांगे जाने पर भी समुचित बिल जारी करें। वर्तमान में विवाह का सीजन चल रहा है इसलिए समस्त बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउज, मैरिज लॉन / हॉल, होटल्स, रेस्टोरेंट एवं स्वीट हाउज व अन्य सभी व्यापारीगण बिल अवश्य जारी करें एवं ईमानदारी से अपना कर जमा करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देना सुनिश्चित करें।

आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24

Don`t copy text!