24 घण्टे के अन्दर यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी थाना टिकैतनगर पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर अपहृता को सकुशल बरामद कर यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर श्री बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना टिकैतनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2020 धारा 363/366 भादवि0 से सम्बन्धित अपहृता को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर अभियुक्त को आज दिनांक 25.04.2020 को समय 11.50 बजे बारिनबाग तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना/साक्ष्य संकलन बयान के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 376 भादवि0 व पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर श्री बृजेश कुमार वर्मा जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 लल्लन सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
3. का0 सुधाकर सिंह, म0का0 मनीता चौहान थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

