जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने अपडेट करने का काम जोरों से चल रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं। जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनाने, अपडेट कराने, मोबाइल नंबर जोड़ने समेत आधार से संबंधित अन्य कामों का धंधा जोरों पर चल रहा है, लेकिन विभाग मौन है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो लालपुल स्थित जनसेवा केंद्र का हैं, जहां जनसेवा केंद्र संचालक अपने घर मे सांठगांठ से सरकारी आधार कार्ड बनाने की मशीन से मनमाने तरीके से अवैध वसूली कर रहा है। जो व्यक्ति कम रुपया लेकर आधार कार्ड बनाने को कहता है, तो संचालक कहता है जिसकी मशीन से आधार कार्ड बना रहे तो उसे भी रुपया देना पड़ता है। संचालक की मनमानी वसूली से परेशान होकर वहां गए आधार कार्ड बनवाने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। सवाल यह बनता है कि आधार कार्ड बनाने की सरकारी मशीन किसकी है, जो एक जनसेवा केंद्र संचालक के घर पर आधार कार्ड बनाकर मनमाफिक रुपया कमा कर विभाग को बदनाम कर रहा है। आखिर किसकी शह पर सरकारी मशीन से घर पर जाकर धन उगाही की जा रही है। विभाग को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

