आमने-सामने से बाइक भिड़ंत में दो युवा गंभीर रूप से घायल
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरूद्दीन पुर रोड पर अटवा कब्रिस्तान के निकट आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल लोगों को उपचार के लिए थाना जहांगीराबाद पुलिस व मौके पर पहुंचे परिजनों ने अपने निजी वाहन से दोनों चोटिल व्यक्तियों को जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा है जहांगीराबाद की ओर से सदरूद्दीन पुर की तरफ जा रहे हैं मोहम्मद सद्दाम पुत्र आजम निवासी शाहवपुर थाना मसौली कपड़ा बेचने के लिए सदीपुर की ओर जा रहे थे तभी सदरूद्दीन पुर की तरफ से आ रहे हैं रामजी चौरसिया पुत्र दिलीप कुमार चौरसिया की दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने से भिड़ गई जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जहांगीराबाद ने दोनों के घर वालों को सूचना देकर एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बाराबंकी भेज रहे थे तभी दोनों के परिवार जनों ने आकर अपने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए घटना सुबह 9:45 की बताई जा रही है
थाना प्रभारी ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया दोनों चोटीलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की विधि करवाई जा रही है मामला आमने-सामने से भिड़ंत का है जिससे दोनों व्यक्तियों के पैर में गंभीर चोटें आई है आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

