वल्र्ड विजन संस्था ने स्वास्थ्य केंद्र में दिया चिकित्सीय उपकरण

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोरोना वॉलिंटियर्स को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विजन इंडिया संस्था के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर में चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराया गया। जिसमे 180 पीपीई किट, 07 थर्मल स्कैनर, 50 लीटर हैंड सेनेटाइजर, 300 थ्री लेयर सर्जिकल मास्क, 600 हैंड ग्लव्स, उपलब्ध कराये गये। उपरोक्त सामग्री सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुंघटेर के अधीक्षक  डॉ. आर.पी. वर्मा को वल्र्ड विजन संस्था के कपिल मसीह, दीपक मसीह, बृजेश दास के द्वारा प्रदान की गयी। डॉ. आर.पी. वर्मा ने कहा इस महामारी के समय वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गयी सामग्रियो के द्वारा स्वास्थ विभाग के फ्रंट लाइन वर्करो को इस महामारी से लड़ने में और जन-मानस को गुणवत्तापूर्वक सेवाये प्रदान कराने में सहायता मिलेगी। उन्होने ने यह भी कहा कि संस्था न केवल इस समय परंतु पूर्व में भी चिकित्सीय सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु संस्था योगदान करती रहती है। इस अवसर पर डॉ. आरिफ, डॉ. प्रवीन, डॉ. कैलिपर, फार्मासिस्ट आशीष, गफ्फार हसन एवं अन्य स्वास्थकर्मी मौजूद थे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!