बाराबंकी। कोरोना महामारी बीमारी को देखते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगातार जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचा का काम कर रहे है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुर हिंदुस्तान मेलॉक डाउन घोषित किया है। तब से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह अपने सहयोगी मीडिया प्रभारी शिवम सिंह राठौर के साथ मिलकर शहर के प्रमुख जगहो पर भूख से परेशान गरीब परिवार को भोजन पहुचाने का सिलसिला जारी है। जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा की अब हमारा संगठन तीन टीमे गठित कर अलग अलग स्थानो पर जैसे स्टेशन माल गोदमरोड, छोटी लाइन, हजारा बाग,फज्जुल्लागंज,आलापुर सहित अनेक स्थानो पर भोजन वितरण करवा रहे है। रोहित सिंह ने सभो को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी जरूरत हो मेरा नंबर लीजिये काल करियेगा हर संभव मदद के लिए हम और हमारी टीम आपके साथ खड़ी है। भाजयुमो मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह राठौर ने बताया संगठन की तरफ से लगातार मदद करती रहेगी जब तक लाक डाउन पुरी तरह से नही हटेगा। उन्होंने बताया की हमारे पास हर चीज पर्याप्त है गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा नेक काम है ऐसे कामों से भगवान भी खुश होता है। श्री राठौर ने लंच पैकेट बाटते समय लोगों से अपील है की आप लोग लाक डाउन का पालन करे और सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल रखे क्योंकि कोरोना वायरस जैसी महामारी जात-पात धर्म नही देखता है इससे बचने के लिये आप लोग अपने घरो से बाहर ना निकले भाजयुमो के लोग हर समय आप लोगों की मदद करते रहेंगे । इस मौके पर वैभव रितम, अंकुर यादव, सर्वेश, लवकुश, हेमंत, सत्या पंडित, अदित्य सिंह सहित साथियों के साथ अलग अलग स्थानो पर भोजन राशन फल आदि वितरण कर रहे है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

