महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोशियन (वामा सारथी) के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड-19 के प्रति सचेत एव आहार एव दिनचर्या पर चर्चा की गयी। महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दसवीं वाहिनी परिवार कल्याण की अध्यक्षा सेनानायक राजेश कृष्ण की पत्नी पारुल सिन्हा ने कहा कि सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद स्वस्थ रहेंगी तभी अपने परिवार को सेहतमंद रख सकेंगी। श्रीमती सिन्हा ने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि  साफ-सफाई  सौ बीमारियों की एक दवा है।  जागरूकता कार्यक्रम में डॉ0 श्वेता सिंह ने कोविड-19 के दृष्टिगत वाहिनी चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यशाला में महिलाओ को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विटामिन सी टैबलेट, मल्टीविटामिन टैबलेट एवं सैनिटरी नैपकीन का वितरण किया गया तथा मौसम के बदलाव के दृष्टिगत स्वयं एवं स्वयं के परिवेश की नियमित साफ-सफाई, सामाजिक दूरी की महत्ता, मास्क का उपयोग एवं वितरण की गई दवाओँ को कब और कैसे लेना है के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी ।इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!